बिजनौर में उद्योग की रफ्तार देख डीएम व एसपी ने चाँदपुर के व्यापारियों से बैठक की और जनपद में बढ़ते व्यापार को देखते हुए व्यापारियों को प्रोत्साहित किया।साथ ही व्यापार को आगे बढ़ाने की नीतियों पर चर्चा की गई
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि बढ़ते व्यापार से मिलने वाली खुशहाली गरीब के द्वार तक पहुंचती है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से जनपद में बढ़ती उद्योग की रफ्तार को लेकर आज चांदपुर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में एक बैठक डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में डीएम उमेश मिश्रा एसपी दिनेश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। बिजनौर के कस्बा चांदपुर में बढ़ते व्यापार को देखते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने खुशी जाहिर की और आगे भी व्यापार बढ़ाने के लिए व्यापारियों प्रोत्साहित किया।
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि बिजनौर जनपद व्यापार के मामले में काफी आगे निकल चुका है।और व्यापारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं मीटिंग मे डीएम उमेश मिश्रा ने सभी व्यापारियों को अपना व्यापार और आगे तक ले जाने के लिए प्रेरणा दी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चांदपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर पूर्व भाजपा विधायक एवं भारी संख्या में व्यापारी लोग उपस्थित रहे
बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता आफताब आलम चाँदपुर
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…