Categories: धामपुर

बिजनौर के धामपुर में 33 बीघा भूमि में बनी चारागाह व नवनिर्मित गौशाला का आला अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण

▪️डीएम उमेश मिश्रा व एसपी दिनेश कुमार ने 33 बीघा भूमि में बनी चारागाह व नवनिर्मित गौशाला का औचक निरीक्षण किया।

बिजनौर डीएम उमेश मिश्रा व एसपी दिनेश कुमार ने 33 बीघा भूमि में बनी चारागाह व नवनिर्मित गोवशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होने गोवंशों के लिए चारे और पीने के पानी सहित गुलदार से सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिये

आप को बताते चले कि धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तीबडी में गौशाला को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिनस्थ अधिकारियों को दिए।दिशा निर्देश दिए साथ ही ग्रामीवासियों से गोवंशों को खुल्ला नहीं छोडने और अपनी पशुशाला ही बांधने का आहवान किया।

क्षेत्र के ग्राम तीवडी में सोमवार को डीएम उमेश मिश्रा व एसपी दिनेश कुमार ने 33 बीघा भूमि में बनी चारागाह व नवनिर्मित गोवशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होने गोवंशों को बांधने के लिए टीन शैड, चारे के लिए दोनों तरफ खडे होने वाले पशुओं के स्थान की चौडाई व नांद को सही से बनाने तथा चारागाह की भूमि पर चारा उगाने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए।

अधिकारियों ने ग्रामवासियों से अपने पशुआंे का ख्याल रखने और खास कर गोवंशों का सर्वे कराने के लिए सरकार की वेबसाइट पर ऑन लाइन टेगिंग कराने के प्रति जोर दिया। कहा कि सरकार गांवों में गोशाला बनवा रही है। लेकिन गांव में किसान अपने पशुओं को खुल्ला ना छोडें, ऐसा करने वालों के खिलाफ अधिानियम के तहत एफआईआर दर्ज कराकर पशु कू्ररता के तहत प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होने ग्रामवासियों से पशुओं की गणना 100 प्रतिशत कराने के लिए भी प्रेरित किया। डीएम ने बताया कि गांव में बीट कांस्टेबल व पंचायत सचिव, पंचायत सहायक पशुओं की गणना करेगा, उसका सहयोग भी करेें। उन्होने गोवंशों के गोबर व मूत्र का सही उपयोग कर मिटटी की उर्वरक क्षमता को बनाए रखने के लिए खाद बनाने के लिए भी जोर दिया। उन्होने ग्रामीणों से अपने पशुओ को खुद पालने और अपनी पशुशाला में ही बांधने का आहवान भी किया।

इस अवसर पर एसपी पूर्वी धर्म मार्छाल, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ इंदु सिद्धार्थ, बीडीओ मनीष दत्त, कोतवाल माधो सिंह बिष्ट, पंचायत सैकेंटरी हिमांशु चौहान, पंचायत सहायक शिवानी, ग्राम प्रधान पति शमीम अहमद, हलका लेखपाल सुरेंद्र सिंह चौहान, कानून गो धर्मेंद्र पाठक, बसेडा नारायण के प्रधान ईश्वर दयाल सिंह, मोहम्मदपुर सादा की ग्राम प्रधान संध्या सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मोनिका, मीनाक्ष चौहान, विरेंद्र कुमार, नीरज कुमार आदि शामिल रहे।

डीएम ने बीडीओ को फटकार लगाई डीएम उमेश मिश्रा ने बीडीओ मनीष दत्त को गोशाला में काम कराने में विभागीय कर्मचारियों को कॉपरेट नहीं करने पर जमकर फटकार लगाई। उन्होेन कहा कि पब्लिक प्लेस में उन्हें डाट खाना अच्छी बात नहीं है। अपने कार्य में सुधार लाएं।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ सवांददाता दिनेश कुमार प्रजापति धामपुर

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago