बिजनौर प्रशासन के भ्रस्टाचार की खुली पोल, बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा हैं, मानसिक रूप से बीमार व गरीब परिवार

Dahmpur: बिजनौर के धामपुर में भ्रष्टाचार के काले खेल का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पर मानसिक रूप से बीमार परिवार को आज तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है।

जिसकी वजह से पूरा परिवार छप्पर के मकान में रहने को मजबूर है। बरसात में इस परिवार की हालत और ज्यादा बदतर हो जाती है। तस्वीरों में दिख रहे छप्पर व पन्नी के मकान साफ तौर पर भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं,

दरअसल यह पूरा मामला जनपद बिजनौर के हरेवली गांव का है।जहां पर दलित बस्ती में कलावती नामक विधवा महिला रहती है। जो अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। जिसको आज तक ना तो प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल पाया और ना ही किसी और कल्याणकारी योजना का लाभ मिल पाया है।

हालांकि 70 साल की इस महिला ने अपने जीवन में कहीं सरकारों का कार्यकाल देखा लेकिन कुछ भ्रष्टाचारी अधिकारियों के कारण इस महिला को आज तक सरकार की किसी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। विधवा महिला आज भी बमुश्किल अपना जीवन यापन कर रही है। हालांकि विधवा महिला का पूरा परिवार मानसिक रूप से बीमार है

इस मामले में जब गांव के पूर्व प्रधान व जागरूक लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव के लोगों द्वारा कई बार पात्रता की श्रेणी में आने के बाद भी इनके मकान की लाख कोशिश की गई।

लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के कारण इनको मकान नहीं मुहैया हो पाया जिसकी वजह से महिला आज भी छप्पर के मकान में बैठकर भरी बरसात में रोती है।अब देखना ये है कि खबर चलने के बाद जनपद के अधिकारियों पर इस गरीब बेसहारा परिवार पर दया आती है या नहीं

इस मामले में जब गांव के पूर्व प्रधान व जागरूक लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गांव के लोगों द्वारा कई बार पात्रता की श्रेणी में आने के बाद भी इनके मकान की लाख कोशिश की गई। लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के कारण इनको मकान नहीं मुहैया हो पाया जिसकी वजह से महिला आज भी छप्पर के मकान में बैठकर भरी बरसात में रोती है।

अब देखना ये है कि खबर चलने के बाद जनपद के अधिकारियों पर इस गरीब बेसहारा परिवार पर दया आती है या नहीं।।

बिजनौर के धामपुर में भ्रष्टाचार के काले खेल का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पर मानसिक रूप से बीमार परिवार को आज तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, हमारे यू टयूब चैनल पर पूरी रिपोर्ट,

https://youtu.be/C4WsGiDzGx8

धामपुर से दिनेश कुमार प्रजापति की ये खास रिपोर्ट,,

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago