Categories: बिजनौर

गाड़ी चलाते हुए नियम तोड़े तो होगी सख्ती डीएम ने लोगो को जागरूक करने के लिए रैली को किया रवाना

▪️सड़क सुरक्षा माह का हुआ शुभारंभ, पुलिस लाइन से डीएम व एसपी सिटी ने दिलाई शपथ रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बिजनौर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा पुलिस लाईन में आज 05 जनवरी से 04 फरवरी 2023 तक संचालित होने वाले सडक सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत सडक सुरक्षा माह कार्यक्रम के प्रति जनसामान्य में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया

उन्होंने सड़क सुरक्षा एवं बचाव के प्रति सभी को सडक सुरक्षा के सम्बन्ध में शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सावधानी, सर्तकता व धैर्य बनाये , रखना आवश्यक है। सड़क दुर्घटना प्रदेश में एक समस्या का रूप धारण करती जा रही हैं,सड़क दुर्घटना में मृत्यु के आंकड़ों को सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करके रोका जाना संभव है। वहीं शासन और प्रशासन भी इसके लिए प्रतिबद्ध है

इस मौके पर मौजूद एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि नौ जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके बाद दस जनवरी से वाहन चालकों के साथ सख्ती की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुलिस एवं संबंधित विभाग के अधिकारी सड़क सुरक्षा माह में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने जैसे दुपहिया वाहनों पर हेलमेट, कार ड्राइव करते समय सीट बेल्ट का प्रयोग, ड्राइव करते समय शराब न पीने तथा मोबाइल का प्रयोग न करने आदि के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करें उसके बाद यदि कोई व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें। इस अवसर पर अपर पुलिस डा० प्रवीण रंजन सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता आकिफ़ अंसारी बिजनौर

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago