बिजनौर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम व एसपी ने किया दौरा

▪️बिजनौर डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

बिजनौर डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव के उपाय बताए साथ ही बाढ़ संभावित क्षेत्र में जाकर निरीक्षण कर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए

पहाड़ो पर हो रही लगातार बारिश से मैदानी इलाकों में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है जिससे गंगा पास बसे गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिसको देखते हुए डीएम और एसपी द्वारा थाना नांगल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौसपुर में गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ से निपटने के बचाव और उपायों के सम्बन्ध में ग्रामीणों को जागरूक किया।

किसानों की लहलहाती फसलो के कटाव को रोकने के लिए तटबंध भी बनवाए गए हैं। प्रशासन द्वारा गंगा के पानी से हो रहे कटान को रोकने के लिए स्टड्स भी लगाए गए। डीएम ने ग्रामीणों को बाढ़ से निपटने के लिए उपाय बताए और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

बिजनौर डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago