बिजनौर में आपसी सौहार्द तथा शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ सम्पन्न हुईं ईद उल अज़हा, डीएम व एसपी ने दी ईद की बधाई

बिजनौर में ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। मुफ़्ती वक्कार साहब द्वारा ईदगाह पर सभी नमाजियों को ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई गई। साथ ही इस दौरान जिले का प्रशासन भी अलर्ट रहा। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ ईदगाह पर पहुंचकर निरीक्षण किया। नमाज के दौरान ड्रोन कैमरे से ईदगाह के आसपास नजर रखी गई

बता दे कि बिजनौर में आज सभी मस्जिदों, जामा मस्जिद और ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई गई और सभी ने देश अमन चैन की दुआ मांगी। सभी नमाजी नमाज अदा कर अपने घरों की ओर प्रस्थान कर गए। आप को बता दे कि जनपद बिजनौर में सभी जगह ईद उल अजहा की नमाज सकुशल संपन्न हुई और सभी ने शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज अता की।

उसी के तहत बिजनौर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद भर में ईद उल अजहा की नमाज सकुशल संपन्न कराई गई जिसके लिए पूरे जनपद में 28 टीमें क्यूआरटी की और दो कंपनी पीएसी की तैनात की गई थी। साथ ही अब कुर्बानी की प्रक्रिया कराई जा रही है जिसको भी शांति पूर्ण रुप से संपन्न कराया जाएगा। उसके लिए सभी टीमें लगातार अपनी नजर बनाए हुए हैं।

एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि सभी जगह ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी कैमरो से नजर रखी जा रही है जिससे किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो सके। वहीं एसपी ने जनपद वासियों को ईद उल अज़हा की मुबारकबाद भी दी।.

ईद उल अजहा के मुबारक मौके पर आज नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा लगाए गए ईदगाह के पास नगर पालिका के कैंप में ईद उल अजहा की नमाज अता कर लौट रहे नमाजियों को पालिका चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी और समाजवादी पार्टी सदर सीट से पूर्व प्रत्याशी रहे डॉक्टर नीरज चौधरी व अन्य समाजवादी कार्यकर्ता और पालिका के कर्मचारियों द्वारा मुबारकबाद दी गई।

इस दौरान मुफ़्ती विकार साहब को भी ईदगाह में ईद की नमाज अता कराने के लिए चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी द्वारा मुबारकबाद पेश की गई। नगर पालिका चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने शहर वासियों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी साथ ही नमाज अता कर लौट रहे नमाजियों को गले मिलकर वह हाथ मिलाकर ईद की मुबारकबाद दी।

बिजनौर में आपसी सौहार्द तथा शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ ईद उल अज़हा की नमाज़ अदा, डीएम व एसपी ने दी ईद की बधाई

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago