Categories: अफजलगढ़

बिजनौर में खो नदी ने किया कटान, बाढ़ बचाव कार्यो में लापरवाही पर बिफरे डीएम

Bijnor: पहाड़ पर हो रही लगातार बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ी नदियों का जलस्तर बढ़ा जिसमें बिजनौर के थाना शेरकोट क्षेत्र के ग्राम नया गांव में खो नदी द्वारा हो रहे कटान का जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने निरीक्षण किया और ग्राम वासियों व अन्य लोगों को सुरक्षित रखने के लिए कहा साथ ही बाढ़ बचाव कार्यो में लापरवाही पर अधिकारियों पर बिफरे

अधिशासी अभियंता अफजलगढ़ सिंचाई खंड, धामपुर को तत्काल अतिरिक्त स्टड्स बनाने के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दरअसल आपको बता दें पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से गंगा नदी और खो नदी का जल स्तर बढ़ गया है

जिसमें जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट क्षेत्र के ग्राम नया गांव में खो नदी द्वारा हो रहे कटान को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने निरीक्षण किया और ग्राम वासियों एवं अन्य लोगों को सुरक्षित रखने के लिए कहा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सिंचाई विभाग द्वारा कटान को रोकने के लिए स्टड बनाने के साथ ही साथ और अन्य व्यवस्थाएं भी की गई थी लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण कुछ स्टड्स बह गए हैं और पानी का कटान सड़क के करीब तक आ चुका है

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कटान रोकने के लिए अधिशासी अभियंता अफजलगढ़ सिंचाई खंड,धामपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं और तत्काल अतिरिक्त स्टड्स बनवाना सुनिश्चित करने को कहां है और कट्टों में बजरी आदि भरवाकर कटान स्थल व आसपास के क्षेत्रों में डलवाएं ताकि कटान की प्रक्रिया पर आवश्यक नियंत्रण स्थापित हो सके।

बिजनौर में खो नदी ने किया कटान, बाढ़ बचाव कार्यो में लापरवाही पर बिफरे डीएम

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago