बिजनौर के srs पर नुक्कड़ नाटक के जरिए दी यातायात नियमों की जानकारी

Bijnor: यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन के निर्देशन में टी एसआई बलराम सिंह यादव, पीटीओ राकेश मोहन की उपस्थिति में रूट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं की मददात से। शहर के शक्ति चौक पर एसआरएस मॉल
पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

यातायात नियमों एवं हेलमेट सीट बेल्ट की अनिवार्यता हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। वहीं दूसरी ओर शहर की छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई, लड़कियों को मिशन शक्ति के बारे में भी जानकारी दी।

टी एस आई बलराम यादव ने बताया कि रूट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक करके बिना हेलमेट वाले चालकों को जीवन बचाने का उपाय बताया। उन्होंने कहा की इसमें कई स्लोगन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रभावित किया।

इस मौके पर एसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन, टी एसआई बलराम सिंह यादव, पीटीओ राकेश मोहन,एआरएम रोडवेज बिजनौर व रूट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के छात्र छात्रा मौजूद रहे

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

बिजनौर से हमारे संवाददाता आकिफ अंसारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago