बिजनौर में उप निरीक्षक यातायात ने स्टैंड से बाहर सड़क पर खड़ी 2 प्राइवेट बसों को सीज किया गया

बिजनौर शहर की कचहरी रोड स्थित नजीबाबाद प्राइवेट बस स्टैंड अक्सर चर्चाओं में रहा है। जिला मुख्यालय पर नगर के बीचो बीच पिछले 2 दशकों से अधिक समय से 4 हजार वर्ग मीटर बेशकीमती सरकारी जमीन पर नजीबाबाद-बिजनौर प्राइवेट बस स्टैंड स्थित है। नगर पालिका परिषद की इस बेशकीमती जमीन पर यूनियन का कबजा है जिसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।

सीएम योगी के हाल ही में आए निर्देशों के अनुपालन में आज उप निरीक्षक यातायात द्वारा स्टैंड से बाहर सड़क पर खड़ी 2 प्राइवेट बसों को सीज किया गया जिससे मार्ग बाधित हो रहा था।

यातायात विभाग द्वारा पहले भी स्टैंड की बसों से मार्ग बाधित होने का नोटिस जारी है बावजूद उसके स्टैंड कर्मी बसों को सड़क के बीचों बीच लगा देते हैं जिससे मार्ग बाधित हो जाता है। इसी कड़ी में आज नियमो का उल्लंघन होने पर दो प्राइवेट बसज को सीज कर थाने भेजा गया साथ ही एक टेंपो को भी सीज किया गया।

बिजनौर में योगी के आदेश पर उप निरीक्षक यातायात ने स्टैंड से बाहर सड़क पर खड़ी 2 प्राइवेट बसों को सीज किया गया।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago