Bijnor: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी दिशा निर्देशो की जानकारी देकर उसपर अमल कराने के लिए थाने में गणमान्य लोगो की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे यूपी सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशो को उपजिलाधिकारी धामपुर एवं क्षेत्राधिकारी धामपुर ने विस्तार से बताया
मंगलवार की सायं कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी धामपुर विजय वर्धन तोमर,क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के लिए कड़े फैसले लिए है।
जिसमे उन्होंने स्पष्ट कहा है की बिना अनुमति के कोई कार्यक्रम आयोजित नही होगा और नई परम्परा की इजाजत नही दी जायेगी।जो कार्यक्रम जुलुस शोभा यात्रा परम्परागत तरीके से होते रहे है वही होंगे और उन्हें भी कानून के दायरे में करने की इजाजत होगी।
उन्होंने कहा की यदि कोई कार्यक्रम आयोजित होता रहा है और उसकी अनुमति नही ली जाती थी उसकी जांच कराकर उसे अनुमति देने पर विचार विमर्श किया जा सकता है। उन्होंने मुस्लिम समाज से कहा की लाउडस्पीकर से अजान की आवाज ज्यादा न हो और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए रोड पर कोई कार्यक्रम आयोजित न किया जाए और सोशल मीडिया पर गलत और फेक सामग्री न डाले और ऐसी पोस्टों पर विशवास न करे।
उन्होंने कहा कि शान्ति भंग करने वाले लोगो की जानकारी तुरन्त पुलिस को दे ताकि समय रहते उसपर कार्यवाही अमल में लाई जा सके। बैठक में मौजूद लोगो ने सरकार के दिशा निर्देशो का पालन करने का भरोसा दिलाया। चेयरपर्सन पुत्र राजा अंसारी ने ईद त्यौहार के मद्देनजर ठेले स्वामियों दुकानदारो को छुट देने की मांग करते हुए कहा की त्यौहार पर अधिक सामान की बिक्री होने के कारण अतिक्रमण होता है। इस दिशा में प्रशासन ईद के बाद कदम उठाये तब तक उन्हें सहयोग करदे।
कोतवाल सतेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं कपिल शर्मा के संचालन में आयोजित बैठक में शहर इंचार्ज बब्लू सिंह, अजेंद्र सिंह, बिंटू कन्दोल, प्रदीप कुमार, चेयरपर्सन प्रतिनिधि राजा अंसारी, जमीयत उलेमा हिन्द नगरध्यक्ष कारी हारून, कामरेड गुलाम साबिर, खुर्शीद आलम अंसारी, सिद्दांत जेन, पत्रकार सलीम सिद्दीकी, संजय शर्मा, लईक उर्फ़ अम्मू, डा सलीम अहमद, मो आफाक, सभासद विसाल हाशमी, शमीम अंसारी, हाजी शाह आलम,मा शराफत, नबील अहमद, शब्बू ठेकेदार, रियासत बोंटिस, कामेंद्र, नईम अहमद, युसूफ खान, ख्वाजा सरफराज, आसिम रशीद, हाजी असलम सेफी, नईम अल्वी, मुफ़्ती अथर्, मौलाना नसीम अहमद, हाफिज अनीस, कारी जफर आदि गणमान्य लोगो ने शिरकत की
नहटौर से हमारे संवाददाता मौहम्मद फैज़ान की यह रिपोर्ट
©Bijnor express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…