बिजनौर में कल होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले डीएम व एसपी ने की प्रेस वार्ता

बिजनौर में कल 8 विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने आज प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता के दौरान जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि मतगणना स्थल पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है और पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स की निगरानी में पारदर्शी रूप से मतगणना की जाएगी साथी बिजनौर एसपी ने बताया कि किसी भी शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दरअसल विधानसभा चुनाव की कल बिजनौर की 8 सीटों पर मतगणना होनी है ईवीएम मशीन में मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना की जाएगी मतगणना स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए कार्ड धारकों को ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा

बिजनौर एसपी ने बताया कि मतगणना स्थल के इर्द-गिर्द 200 मीटर की दूरी पर किसी भी अनजान व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं दी गई है मतगणना को लेकर बिजनौर प्रशासन के आला अधिकारियों ने मतगणना स्थल पर डेरा डाल दिया है और मतगणना को पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है

उन्होंने ने बताया कि वेयरहाउस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए बिजनौर एसपी ने बताया कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मीडिया कर्मियों का भी जिलाधिकारी ने सहयोग मांगा है।

बिजनौर में कल विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर डीएम व एसपी की प्रेस वार्ता।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago