बिजनौर पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन के लगभग रिवाल्वर तमंचे अधबने तमंचे बरामद किये हैं और अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले 3 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है
बिजनौर पुलिस के अनुसार 9 मई को ग्राम धौकलपुर में दिनदहाड़े चाचा भतीजे की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी उस हत्या में शामिल विवेक कृष्णा और आकाश ने जो हथियार इस्तेमाल किए थे वह इसी फैक्ट्री के बने हुए थे।
साथ ही पकड़े गए आरोपी ने बताया की जहानाबाद गांव के खंडहर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले रियाज राकेश और उस्मान से उन्होंने यह हथियार खरीदे थे तभी से पुलिस इनके तलाश में लगी हुई थी।
पुलिस ने आज गांव के खंडहर में छापा मारकर राकेश रियाज और उस्मान को मौके से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान मौके से दो देसी रिवाल्वर, दो 315 बोर के तमंचे, चार 12 बोर के तमंचे, 2 अधबने तमंचे और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण मौके से बरामद किए गए हैं पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
https://youtu.be/SwEj0V1yETM
बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…