बिजनौर की मालन नदी के पुनरुद्धार का कार्य शूरू, डीएम ने स्वयं फावड़ा चलाकर किया शुभारंभ

▪️बिजनौर डीएम ने स्वयं फावड़ा चलाकर खुदाई की और परात में मिट्टी और पत्थर भरकर फेंके!

बिजनौर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज 3 मई अक्षय तृतीया के अवसर पर मालन नदी के पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं फावड़ा चलाकर खुदाई की और परात में मिट्टी और पत्थर भरकर फेंकने की शुरुआत की

उन्होंने कहा कि भले ही आज मालन नदी नाले की तरह तंग हो गई है, लेकिन कभी मालन के किनारे समृद्ध सभ्यता हुआ करती थी। कण्व आश्रम ही नहीं बल्कि राजा मोरध्वज का किला भी मालन के किनारे पर स्थापित था।

उन्होंने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संकेतक भी इसे तस्दीक करते हैं और किवदंतियां भी किस्सा बयां कर रही हैं, जिसका प्रमाण सभ्यता के अवशेष मालन के किनारे प्राप्त होने वाले शिवलिंग, मूर्तियों और अन्य वस्तुओं के रूप में मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि मालन के इस क्षेत्र में सिर्फ दो शिवलिंग ही नहीं मिले, बल्कि अन्य बहुत सी मूर्तियां भी मिली हैं। इसके अलावा दर्जनों अन्य शिवलिंग आज भी मयूरेश्वर नाथ महादेव जिला बाबा धाम मंदिर में सहेज कर रखे गए हैं। एक अर्द्घनारीश्वर शिवलिंग भी यहांद मौजूद है जोकि जमीन में ही दबा मिला था।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 1975 में भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा भी यहां खुदाई कर चुकी है। वर्तमान में मालन और प्राचीन काल में मालिनी कहलाने वाली नदी का उद्गम पौड़ी जिले की चंड़ा पहाड़ियों से माना जाता है। बिजनौर में हल्दूखाता से मालन प्रवेश करती है। जिले में 53 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद गंगा में मालन का मिलन रावली में स्थित कण्व आश्रम के पास हो जाता है।

जिलाधिकारी श्री मिश्रा ने बताया कि मालन नदी के इस भव्य पौराणिक इतिहास के दृष्टिगत इसका चौड़ीकरण तथा पुनरुद्धार किया जाना नितांत आवश्यक है, ताकि उक्त नदी को उसके मूल स्वरूप में वापस लाया जा सके और इसके प्रवाह में आने वाली सभी रूकावटों को दूर किया जा सके।

उन्होंने प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि मालन नदी के पुनरुद्धार कार्य को इसके मूल रूप में वापस लाने तक जारी रखा जाएगा और इस महत्वपूर्ण कार्य में अंतर विभागीय समन्वय के साथ-साथ जन सामान्य के सहयोग के द्वारा इस पुण्य कार्य को पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी के पी सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, संबंधित क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख सहित अन्य विभागीय अधिकारी, श्रमदान करने वाले गणमान्य लोग एवं आमजन मौजूद थे

बिजनौर से हमारे संवाददाता आकिफ अंसारी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago