बिजनौर के मंडावर क्षेत्र के नामचीन गैंगस्टर कपिल कटार की 93 लाख की संपत्ति हुईं कुर्क ।

बिजनौर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अब संपत्ति जब्त करने का अभियान भी शुरू कर दिया है। इस क्रम में आज पुलिस ने बिजनौर के मंडावर इलाके के रहने वाले शातिर नामचीन बदमाश कपिल कटार की लाखों रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है।

इस बदमाश पर गैंग चलाकर अन्य बड़े अपराधों को अंजाम देकर अवैध तरीके से धन कमाकर संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। इसी क्रम में पुलिस ने इसकी चल अचल संपत्ति ज़ब्त कर ली है। इस कार्यवाही के बाद बिजनौर में बदमाशों में हड़कंप मच गया है।

ज्ञात है कि ज़िला अधिकारी के आदेश पर मंडावर थाना क्षेत्र में कुर्की की कार्यवाही के लिए सीओ कुलदीप कुमार व थाना प्रभारी के साथ मौज़्ज़मपुर सुजान पहुंचे डीएम के आदेश पर गैंगस्टर कपिल कटार का मकान व खेत कुर्क कर दिया व पत्नि अनामिका के नाम से खरीदी गई 7 बीघा ज़मीन को भी कुर्क किया गया है पुलिस ने मकान पर आदेश पत्र चस्पा कर दिया है

बाईट:- डॉ धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर


बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago