Categories: नहटौर

बिजनौर : ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बाइक सवार युवक की ट्राली के नीचे दबकर मौत

Reprted By : मौहम्मद फैज़ान | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : 09 नवंबर , 2021

जनपद बिजनौर के नहटौर-झालू मार्ग पर गांव नारायणपुर के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।

एक बाईक सवार की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा बाईक सवार उसका साथी घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया । ग्रामीणों व परिजनों ने मुआवजे व कार्यवाही की मांग को लेकर मौकै पर जाम लगा दिया।

गांव बेगराजपुर निवासी सोनू 26 वर्ष गांव के ही हरिओम के साथ बाईक से बिलाई शुगर मिल में अपने परिचित का खाना देने जा रहा था। बताया जाता है कि नहटौर झालू मार्ग पर गांव नारायणपुर के सामने मुँजि से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

जिससे बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से सोनू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हरिओम घायल हो गया। घायल अवस्था में हरिओम को सीएचसी भर्ती कराया गया। परिजनों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर झालु मार्ग पर मुआवजे व कार्यवाही की मांग को लेकर जाम लगा दिया ।

ग्रामीणों ने पुलिस को शव नही उठने दिया। मौके पर काफी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने ग्रामीणो व परिजनो को समझाकर शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

नहटौर से मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago