असदउद्दीन ओवैसी की AIMIM और मायावती की BSP बिहार विधानसभा चुनाव में आई साथ

▪️दोनों पार्टियों केे एकसाथ आने से उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,

बिहार में विधानसभा चुनाव: को लेकर बनाया गया AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन में रोज बड़े दल शामिल हो रहे है। AIMIM और समाजवादी जनता दल से मिलकर बने इस गठबंधन से अब आरएलएसपी (RLSP) चीफ कुशवाहा ने मायावती (Mayawati) की बीएसपी (BSP) ने हाथ मिलाया है

कुशवाहा ने दावा किया कि उनके गठबंधन में अभी कई और दल शामिल होंगे। बातचीत जारी है। उन्होने कहा, एआईएमआईएम हमारे गठबंधन के साथ जुड़ गई है। हम अगले दो-चार दिनों में गठबंधन के नाम और दूसरी जानकारियां साझा करेंगे,

वहीं बिहार में वोटकटवा बताए जाने पर ओवैसी ने आपत्ति जताई। ओवैसी ने अपने ट्वीट में लिखा कि वोट कटवा कौन है? वही जिसने आपका वोट लिया जरूर था, लेकिन मरहूम मौलाना कासमी को ट्रिपल तलाक बिल पर बोलने की इजाजत नहीं दी। वही जिसने ‘वोट कटवों’ के डर से नीतीश को जितवा दिया और नीतीश जाकर मोदी के गोद में बैठ गया।

AIMIM सांसद ने कहा कि अगर आप भी कांग्रेस और राजद की गुलामी से तंग हैं तो हमारा साथ दीजिये। अपना वोट खराब न होने दें। मजलिस आपके मुद्दों को पूरी बेबाकी और ईमानदारी से उठाएगी। हम कभी जालिम से समझौता नहीं करेंगे, मजलिस में बुजदिली की कोई जगह नहीं है,

इससे पहले उन्होने कहा था कि जो भी हमें वोट काटने वाले बताते हैं लोकसभा में उनका क्या हश्र हुआ ये किसी से छुपा नहीं है। ओवैसी ने कहा कि हम ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार हैं, लेकिन जिन्होंने बिहार की जनता के मैंडेट से खिलवाड़ किया उनसे ये सवाल क्यों नही किया जाता।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago