50 साल के टीचर को दिल दे बैठी 20 साल की छात्रा

▪️कोचिंग सेंटर में शिक्षक से हुआ प्यार, मंदिर में लिए सात फेरे!

Bihar: 50 साल के एक शिक्षक ने अपनी ही 20 साल की छात्रा से शादी कर ली. इस शादी का का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा और इस शादी के चर्चे हर जगह हो रहे हैं. छात्रा इंग्लिश कोचिंग के लिए घर से थोड़ी दूर कोचिंग सेंटर जाती थी. यहां उसे अपने इंग्लिश पढ़ाने वाले टीचर से प्यार हो गया. प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि मंदिर में जाकर दोनों ने शादी कर ली।

यह मामला बिहार के समस्तीपुर का है. समस्तीपुर के रोसड़ा की रहने वाली 20 साल की छात्रा श्वेता कुमारी को अपने 50 साल के इंग्लिश टीचर संगीत कुमार पर दिल आ गया. धीरे-धीरे संगीत को भी श्वेता से इश्क हो गया. दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी खाई और शादी का फैसला किया. गुरुवार को दोनों समस्तीपुर में किसी मंदिर में जाकर शादी कर ली. इस दौरान उनके कुछ जानने वाले भी मौजूद रहे. दोनों की शादी का वीडियो भी बनाया गया है, जो अब इंटरनेट पर वायरल है।

शिक्षक संगीत की पत्नी का हो चुका है निधन इंग्लिश टीचर संगीत की पत्नी का कई साल पहले निधन हो गया था. उसने दूसरी शादी भी नहीं की थी. श्वेता और उसके घर में महज 800 मीटर की दूरी है. इंग्लिश की कोचिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और अब दोनों ने शादी कर दी।

बिहार में मटुकनाथ और जूली की जैसी प्रेम कहानी फिर सामने आई है। समस्तीपुर में एक टीचर ने अपनी ही छात्रा से शादी कर ली। दोनों की उम्र में 22 साल का फर्क है। छात्रा कोचिंग पढ़ने आती थी। इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। इसका वीडियो सामने आया है

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago