बिजनौर वासियों के लिए बड़ी खबर कोटद्वार से आनंद विहार वाया नजीबाबाद ट्रैन शुरू

▪️पहले दिन ही वापसी पर ट्रेन से टकराकर हुई हाथी की मौत

Bijnor: कोटद्वार और दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल के बीच, आज से रात्रि रेल सेवा शुरू हो गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने, वर्चुअल माध्यम से, इस सेवा का शुभारंभ किया

इस मौके पर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी, वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।रेल मंत्रालय ने नई ट्रेन को आनंद विहार से कोटद्वार के लिए 14089 और कोटद्वार से दिल्ली के लिए 14090 नंबर जारी किया है। यह पहली ट्रेन है, जो कोटद्वार से देवबंद, मुजफ्फरनगर और मेरठ होते हुए सीधे दिल्ली पहुंचेगी।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसके माध्यम से प्रदेश की कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी

साथ ही प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी जिससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस नई रेल सेवा को शुरु करने में माननीय सांसद श्री Anil Baluni जी, श्री Tirath Singh Rawat जी, कोटद्वार से विधायक श्रीमती Ritu Khanduri जी का भी प्रयास सराहनीय है।

वही आज ट्रैन के चलने के बाद दूसरे दिन कोटद्वार से यात्रियों को लेकर नजीबाबाद जा रही कोटद्वार आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन से टकराकर एक हाथी की मौत हो गई। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। शव के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है सोमवार की सुबहकोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों को लेकर नजीबाबाद आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही ट्रेन जाफराबाद के गेट नंबर-16 के पास पहुंची तो अचानक एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाथी बहुत दूर जाकर गिरा और उसका पेट फट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।रेल यात्रियों और राजगीरों ने इसकी सूचना रेल एवं वन्य अफसरों को दी तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

नजीबाबाद डीएफओ आशुतोष पांडेय ने बताया कि हाथी के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सकों को सूचित कर दिया गया है। चिकित्सकों के पहुंचते ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

रेलवे विभाग ने अवगत कराया है कि सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि आनन्द विहार (ट.) एवं कोटद्वार के बीच नई दैनिक एक्सप्रेस रेलगाड़ी सेवा का शुभारम्भ तत्काल प्रभाव से आरंभ किया जायेगा, जिसका विस्तृत विवरण निम्नानुसार है:-

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ विकास आर्य की रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

4 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago