कन्नौज सड़क हादसे में 4 डाक्टर समेत 5 की मौत मृतकों में बिजनौर के राजेश भी शामिल

कन्नौज में मंगलवार रात को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। इस हादसे में मृतकों में से एक राकेश कुमार बिजनौर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम जीवनपुर के रहने वाले थे। राकेश की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची गांव में शोक की लहर दौड़ गई

मंगलवार की रात को लखनऊ से एक विवाह समारोह में शामिल होकर सैफई मेडिकल कॉलेज में तैनात छह लोग वापस इटावा लौट रहे थे। इनमें चार डॉक्टर और राकेश कुमार थे। राकेश लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। जैसे ही उनकी गाड़ी कन्नौज जिले के पास पहुंची, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। राकेश कुमार पुत्र कलवा सिंह करीब 10 वर्षों से कन्नौज में कार्यरत थे। राकेश कुमार की मौत की सूचना जैसे ही उनके भाई राजकुमार को मिली वह मौके पर पहुंचे। वह मेडिकल कॉलेज में क्लर्क के पद पर तैनात हैं।

इस दुखद खबर के बाद राकेश कुमार के गांव में मातम का माहौल है।ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अभी राकेश कुमार की मौत की सूचना उनके माता-पिता को नहीं दी है, ताकि वे इसका सामना न करें।

राकेश कुमार के परिवार में चार भाई और एक बहन हैं। सबसे बड़े भाई राजकुमार सैफई मेडिकल कॉलेज में क्लर्क हैं, जबकि राकेश कुमार छोटे भाई थे और पिछले 10 सालों से सैफई मेडिकल कॉलेज में लैब टेक्नीशियन के रूप में कार्यरत थे। दोनों भाई परिवार के साथ सैफई में ही सेटल्ड थे

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago