सीएम योगी का बड़ा फ़ैसला बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन रेंज में बनेगा टाइगर सफारी

▪️बिजनौर में बनेगा टाइगर सफारी लखनऊ से आई टीम ने अमानगढ़ में परखीं पर्यटन की तैयारियां।

▪️बिजनौर डीएम उमेश मिश्रा की पर्यटन को बढ़ावा देने की मेहनत रंग लाई।

Bijnor: योगी सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार पर्यटकों और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान से जुड़े प्रदेश के हिस्से को विकसित करने जा रही है। इन तैयारियों को परखने के लिए रविवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ का छह सदस्यीय दल अमानगढ़ पहुंचा

वन अफसरों ने इस दल को पर्यटन के लिए की गई तैयारियों के बारे में समझाया। अब यह दल लखनऊ पहुंचकर अपने विभाग को यहां की रिपोर्ट सौंपेगा।

दरअसल सरकार उन इलाकों को संरक्षित करने के लिए अभियान चलाने जा रही है, जहां बाघ आते-जाते रहते हैं। इस इलाके को ‘न्यू जिम कार्बेट’ नाम देने पर विचार हो रहा है। इसका मकसद वन्य-जीव आबादी को सुरक्षित स्थान देना। साथ ही इस तरह वनों संरक्षण करना है।

सीयम योगी आदित्यनाथ ने एक हाई लेवल मीटिंग में निर्देश दिए है। साथ ही इस पर जल्द ही कैबिनेट की मुहर लग सकती है। बिजनौर के अमानगढ़ में लगभग 80 वर्ग किलोमीटर में जंगल फैला है। इसी को टाइगर सफारी बनाया जाएगा। ये जंगल उत्तराखंड के जिम कार्बेट जंगल से जुड़ा है।

साथ ही इसे इको और गंगा टूरिज्म से भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा यहां पर पर्यटकों के लिए विश्व पर्यटन स्थल की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

जिम कॉर्बेट का हिस्सा होने से इस वन क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में बाघ हैं। टूरिस्टों को टाइगर सफारी के साथ पक्षियों, वनस्पतियों, नदियों, झरनों, वादियों और पहाड़ों का आनंद मिलेगा। टूरिस्ट नजदीक से तेंदुआ, बाघ और हिरण को देख सकेंगे।कैंपिंग और ट्रैकिंग के लिए होंगे ट्रेनर इस क्षेत्र में हाथी की सवारी, कैंपिंग, ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटी का भी मजा लिया जा सकेगा। हाथी की सवारी के लिए महावत की व्यवस्था की जाएगी। कैंपिंग और ट्रैकिंग के लिए ट्रेनर रखे जाएंगे।

इससे टूरिस्ट सुरक्षा के साथ ट्रिप का मजा ले सकेंगे टूरिस्टों को रुकने के लिए भी यहां पर सभी तरह की व्यवस्थाएं रहेंगी। मॉडर्न सुविधाओं से लैस सरकारी गेस्ट हाउस के साथ प्राइवेट होटल भी खोले जाएंगे। रिसॉर्ट और खाने-पीने के लिए कैंटीन की सुविधा भी सरकार उपलब्ध करवाएगी। यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

डीएम बिजनौर उमेश कुमार मिश्रा की बिजनौर में टूरिज्म बढ़ाने की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है उनके प्रयास से अमानगढ़ आने वाले टूरिस्टों को गंगा टूरिज्म का लुत्फ भी मिलेगा। बिजनौर की महात्मा विदुर की कुटी, बालावाली और गंगा बैराज को गंगा सर्किट में शामिल किया जा रहा है इससे अमानगढ़ आने वाले टूरिस्ट इनका भी आनंद ले सकेंगे।

सरकार पर्यटकों और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान से जुड़े प्रदेश के हिस्से को विकसित करने जा रही है। इस इलाके को ‘न्यू जिम कार्बेट’ नाम देने पर विचार हो रहा है। इसका मकसद वन्य-जीव आबादी को सुरक्षित स्थान देना। साथ ही इस तरह वनों संरक्षण करना है।

सीयम योगी आदित्यनाथ ने एक हाई लेवल मीटिंग में निर्देश दिए है। साथ ही इस पर जल्द ही कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इन तैयारियों को परखने के लिए रविवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ का छह सदस्यीय दल अमानगढ़ पहुंचा। वन अफसरों ने इस दल को पर्यटन के लिए की गई तैयारियों के बारे में समझाया। अब यह दल लखनऊ पहुंचकर अपने विभाग को यहां की रिपोर्ट सौंपेगा।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता संगम चौहान अफजलगढ़

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago