सुदर्शन TV के शो ‘UPSC जिहाद’ पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक, चैनल को नोटिस भी जारी,

▪️अल्पसंख्यक समुदाय के UPSC क्लियर करने वालें यूवाओ पर नौकरशाही जि’हाद जैसे शब्द का इस्तेमाल,

▪️UPSC में मुस्लिम 3.25% हैं और इस साल 4% बच्चों ने क्लियर किया,

▪️IAS असोसिएशन सहित कई बड़े IAS और IPS अफसरों ने की निंदा,

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुदर्शन टीवी के विवादित सो पर रोक लगा दी हैं बता दे कि सुदर्शन चक्र चैनल के एडिटर इन चीफ सुरेश चव्हाणके ने सोशल मीडिया पर अपने शो का एक प्रोमो वीडियो पोस्ट किया था. जिसे लेकर चारों तरफ से जमकर आलोचना हुई और कई बड़े अधिकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही.

दिल्ली हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए इस विवादित शो के टेलीकास्ट पर रोक लगाने का आदेश जारी किया हैं, सुरेश चव्हाणके का ये शो बिंदास बोल शुक्रवार रात 8 बजे टेलीकास्ट होना था. लेकिन इससे पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक छात्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस शो के टेलीकास्ट को रोकने की मांग की. इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इस विवादित शो पर रोक लगाने का आदेश दिया.

जामिया के छात्र की तरफ से वकील शदन फरसत ने कोर्ट में दलील दीं. उन्होंने क्विंट को बताया कि कोर्ट ने इस मामले में चैनल को नोटिस जारी किया है और इस मामले की अगली सुनवाई अब 7 सितंबर को होगी.

यह समय-समय पर इस समाज में ज़हर उगलता है, और सरकार कुछ नहीं करतीं, न इसके चैनल का लाईसेंस ज़ब्त किया जाता न इस पर मुक़दमा दर्ज किया जाता। यह देश अगर क़ानून से ही चल रहा है तो फिर ऐसे नफरतबाज़ देशद्रोही जेल में क्यों नहीं हैं,

IAS एसोसिएशन ने ट्विटर पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, सुदर्शन टीवी द्वारा धर्म के आधार पर नागरिक सेवाओं में उम्मीदवारों को लक्षित करने वाली एक समाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। हम पत्रकारिता के सांप्रदायिक और गैरजिम्मेदाराना टुकड़े की निंदा करते हैं।

इंडियन पुलिस फाऊँडेशन ने कहा है कि IAS / IPS में शामिल होने वाले अल्पसंख्यक उम्मीदवारों के खिलाफ नोएडा टीवी चैनल पर की गई नफरत की कहानी खतरनाक कट्टरता है। हम इसे रीट्वीट करने से बचते हैं क्योंकि यह शुद्ध विष है। हमें उम्मीद है कि #NewsBroadcastingStandardsAuthority, #UPPolice और संबंधित सरकारी अधिकारी सख्त कार्रवाई करते हैं,

वहीं सिनियर RK.Vj. IPS ने कहा है कि यह घृणित है। निंदनीय। इसे रोकना होगा।

देश के सभी गणमान्य लोगों ने सुरेश चव्हाण की इस रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए योगी सरकार से कारवाई की मांग की हैं,

क्या हैं इस रिपोर्ट में ऐसा जो बवाल मच गया हैं देश में देखें…. 👇

सुरेश चव्हाण ने #सावधान हैशटैग लगाते हुए लिखा कि
लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ कार्यपालिका के सबसे बड़े पदों पर मुस्लिम घुसपैठ का पर्दाफ़ाश.

#UPSC_Jihad
#नौकरशाही_जिहाद

देश को झकझोर देने वाली इस सीरीज़ का लगातार प्रसारण प्रतिदिन. शुक्रवार 28 अगस्त रात 8 बजे से सिर्फ सुदर्शन न्यूज़ पर.

(Bijnor Express)

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago