IG आवास पर ड्यूटी पर तैनात बिजनौर के सिपाही ने मारी गोली

मुरादाबाद में एक सिपाही ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाला सिपाही शिवम कुमार निवासी बिजनौर IG पीएसी के आवास पर संतरी की ड्यूटी पर तैनात था

सोमवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे शिवम ने सिर से सटाकर खुद को गोली मार ली।फायरिंग की आवाज सुनकर बाकी स्टाफ तुरंत हरकत में आया। अधिकारी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो वहां खून से लथपथ शिवम की लाश पड़ी थी।

साथियों का कहना है कि शिवम जॉली नेचर का था वह हंसी-मजाक करता रहता था। अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगा, यह कभी एहसास नहीं हुआ परिवार को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

शुरुआती छानबीन में पता चला कि सिपाही शिवम मूल रूप से बिजनौर जिले का रहने वाला था। वह 2019 बैच का सिपाही था। पुलिस ने मौके पर पूछताछ की तो साथियों ने बताया कि शिवम बेहद जॉली नेचर का था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। वह अक्सर साथियों से हंसी मजाक करता रहता था अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है।

मुरादाबाद में पीएसी के पश्चिमी जोन के आईजी का कार्यालय और आवास है। लेकिन यहां काफी समय से किसी अधिकारी की तैनाती नहीं है। ऐसे में पीएसी मुख्यालय पर तैनात आईपीएस आशुतोष कुमार के पास ही आईजी पीएसी पश्चिमी जोन का भी प्रभार है

आईजी पीएसी के तैनात नहीं होने की वजह से उनके आवास को गेस्ट हाउस के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। लेकिन रूटीन की तरह यहां रेगुलर एक गार्द और संतरी की ड्यूटी लगती है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago