पत्रकार के साथ गाली-गलौज व मारपीट के बाद दरोगा जी ने मांगी माफी किया समझौता पत्रकार ने भी बड़ा दिल दिखाया ली तहरीर वापस

जनपद मुरादाबाद के थाना कांठ क्षेत्र के नयागांव कासमपुर में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में जनपद बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र निवासी पत्रकार गुलफाम राजा द्वारा एसआई लईक अहमद द्वारा गाली गलौच मारपीट करने पर दी गई तहरीर को वापस ले लिया गया है।

दरअसल दो दिन पूर्व एक विवाह समारोह में देर रात डीजे बजाने की सूचना मिलने पर थाना कांठ में तैनात एसआई लईक अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहां मौजूद लोगों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज की घटना हुई। इसी दौरान नगर के बेदाग कैसरी समाचार पत्र के जिला संवाददाता गुलफाम राजा भी वहां पहुंचे और एसआई से जानकारी लेने का प्रयास किया।

आरोप है कि एसआई लईक अहमद ने उनके साथ भी अभद्रता की जबकि गुलफाम राजा ने अपना परिचय भी दिया था।इस घटना के बाद मामला सोशल मीडिया पर छाया था पत्रकार गुलफाम राजा ने एसपी मुरादाबाद को पत्र लिखकर संबंधित एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी। मामले को लेकर नगर में पत्रकारों व वरिष्ठजनों में आक्रोश था।

हालांकि, आज एसआई लईक अहमद ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए मामले को सुलझाने के लिए नूरपुर पत्रकार गुलफाम राजा के निवास स्थान पर पहुंचकर वरिष्ठजनों की मौजूदगी में पत्रकार गुलफाम राजा से बातचीत की।

आपसी सहमति बनने के बाद गुलफाम राजा ने तहरीर वापस लेते हुए विवाद को समाप्त कर दिया।नगर के पत्रकारों एवं वरिष्ठजनों ने गुलफाम राजा की इस निर्णय के लिए सराहना की और आपसी समझौते को सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की पहल बताया। और पत्रकार गुलफाम राजा ने कहा जिन्होंने भी मेरा साथ दिया मैं उनका तहे दिल से शुक्रिया करता हूं

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago