Categories: किरतपुर

Breaking :गंगा स्नान कर लोट रहे किरतपुर निवासियों के साथ मंडावली में हुआ भयानक सड़क हादसा

▪️हरिद्वार से किरतपुर आ रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो कर मंडावली में पलटी दो की हुई मौत, 7 गम्भीर रूप से घायल!

हरिद्वार से गंगा स्नान करके वापस लौट रहे किरतपुर निवासी लोगों की ट्रैक्टर ट्राली मंडावली के सामने अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खाई में पलट गई जिसमें सवार महिला पुरुष 7 लोग घायल हो गए जबकि दो की मौत हो गई

सूचना पर मंडावली थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है

थाना अध्यक्ष ने बताया की है लोग हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए गए हुए थे किरतपुर के रहने वाले हैं वहां से लौटते समय मंडावली के सामने फोरलेन के किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खाई में पलट गई जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और दो की मौत हो गई घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है जिससे उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है

आप को बता दे कि यह सड़क दुर्घटना इतनी भयंकर थी की ट्रैक्टर-ट्राली सड़क पर से कई मिटर दूर खेत में जाकर क्षतिग्रस्त हो गई इतना ट्राली के परखच्चे उड़ गए,

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

मंडावली से हमारे संवाददाता अब्दुल रहमान अल्वी की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago