दहेज में फॉर्च्यूनर कार की मांग से दबाव में आई विवाहिता ने छत से कूदकर की आत्महत्या

उत्तराखंड के काशीपुर के कुन्डा में दहेज में फॉर्च्यूनर कार की मांग से मानसिक दबाव में आई दहेज के लिए प्रताड़ित विवाहिता ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

आप को बता दे कि कुंडा थाना क्षेत्र के गांव सरवरखेड़ा निवासी मोहम्मद यासीन की पुत्री शबा खातून (25) का करीब दो माह पहले एक मार्च को बरेली निवासी मुशीर सुल्तान पुत्र सुल्तान से निकाह हुआ था। निकाह के दौरान मायके पक्ष ने दान दहेज के साथ एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी दी थी।

लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराली विवाहिता को फॉर्च्यूनर गाड़ी दहेज में ना देने की बात को लेकर प्रताड़ित करने लगे। उत्पीड़न से परेशान महिला ने यह बात अपने पिता मोहम्मद यासीन को बताई। 3 दिन पहले ही यासीन अपनी पुत्री को उसके ससुराल से वापस ले आए।

जिसके बाद भी शबा खातून को उसका पति मुशीर सुल्तान फोन करके भी दहेज के लिए परेशान कर रहा था। जिसके चलते बुधवार की देर शाम करीब 9 बजे शबा खातून ने दोमंजिला से कूदकर आत्महत्या कर ली।

सूचना पर पहुंची कुंडा थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता मोहम्मद यासीन ने बताया कि लड़का चार्टर्ड अकाउंटेंट था। इसी को देखकर उन्होंने शादी की थी। लेकिन शादी के बाद दहेज के लिए वह परेशान करेगा ऐसी उम्मीद नहीं थी।

कुंडा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होते ही मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago