डरना बंद करो कायर मत बनो बहादुर बनो अपनी रक्षा में अपनी पूरी ताकत का उपयोग करो: दारुल उलूम देवबंद के प्रिंसिपल

Uttar pradesh: सहारनपुर के देवबंद में स्थित दुनिया के प्रसिद्ध मदरसा “दारुल उलूम देवबंद” के मोहतमिम (प्रिंसिपल) मुफ़्ती अबुल क़ासिम नोमानी साहब ने देश में मुसलमानों के ख़िलाफ़ बढ़ रही हिंसा के बाद हिंदुस्तान के मुसलमानों के नाम पैग़ाम “जानकारी ” जारी की है,

उन्होंने कहा कि मुसलमानों को चाहिये कि इस दौर में अपने दिल को मज़बूत रखें ख़ौफ़ औऱ दहशत को दिल से निकाले, मौत का ख़ौफ दिल से निकाले, मौत बरहक़ है, एक न एक दिन ज़रूरी आयेगी, मौत के डर से हम घरों मे बैठ कर काँपते रहे ये हमारा तरीका नही है। हालांकि उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, यह सब चीजें आप को अपनी और अपने बच्चों की रक्षा करने के लिए करनी है, आप को शुरुआत नहीं करनी है

उन्होंने कहा कि ख़ुदा-ना-खास्ता अगर हालात ऐसे हो जाये कि हमारे जानो-माल पर हमला हो जाये तो बुज़दिल बन कर घरों में ना बैठे रहें, हम अमन के मुहाफ़िज़ है अपनी तरफ़ से कोई इक़दाम हम अमन के ख़िलाफ़ नही करेंगे, लेकिन अगर हमारे जानो-माल हमारी इज़्ज़त-आबरू पर कोई हमलावर होता है, तो सिर्फ़ नारे तकबीर ना लगाये छतों पर चढ़ कर बल्की अल्लाह ने जितनी ताक़त दी है जितनी हिम्मत दी है जितने असबाब फ़राहम हो उनके ज़रिये अपना दिफ़ा करने की कोशिश करनी करें।

उन्होंने कहा कि फिर कहूँगा मौत आये तो इज़्ज़त के साथ आये मौत आयेगी एक वक्त ज़रूर आयेगी लेकिन अपने दिलो के अंदर ख़ौफ़ बैठा कर, कमज़ोरी बैठा कर अपने को दूसरों के सुपुर्द कर देना, हवाले कर देना ये ईमान वाले कि शान नही है, अल्लाह हम सबको सही समझ आता फरमाये सही अमल क़रने की तौफीक आता फरमाये…

वहीं जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने मुसलमानों पर हो रहे जुल्मों के विरोध में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया हैं, इसकी जानकारी खुद मौलाना अरशद मदनी साहब ने दी है अपने ट्विटर हैंडल पर,

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago