बिग बॉस विजेता व एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक हुआ निधन, बॉलीवुड में फैली शोक की लहर

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 02 सितंबर , 2021

अभिनेता और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ के निधन की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मृत्यु हुई है।

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था, इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था।

सिद्धार्थ की मौत ने पूरे टीवी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। महज 40 साल की उम्र में शुक्ला ने दुनिया अलविदा कह दिया है। उनकी मां को अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं हैं। कभी किसी ने सोचा तक नहीं था कि एक शानदार एक्टर अचानक इस तरह से सभी का साथ छोड़ देगा।

अजीब बता यह है कि हिट शो देने वाले सिद्धार्थ शुक्ला और प्रत्यूषा बनर्जी दोनों इस दुनिया में नहीं हैं। दोनों ने बालिका वधू में साथ काम किया था और बिग बॉस में अलग अलग नजर आए थे। सिद्धार्थ के फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि एक्टर अब नहीं है। दोनों ही एक्टर ने कम उम्र में सभी का साथ छोड़ दिया।

सिद्धार्थ अपने पीछे मां और दो बहनों को छोड़ गए हैं। मुंबई स्थित कपूर अस्पातल से मिली खबर के अनुसार गुरुवार की सुबह जब शुक्ला को अस्पताल लाया गया तो उनकी मृत्यू हो चुकी थी।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago