नगीना

बिजनौर में बड़ा हादसा भाई-बहन की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने दी तुरंत ही एंबुलेंस 108 को सूचना ।

Reported By : आक़िफ़ अंसारी | Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : 13 जनवरी, 2022

बिजनौर के थाना नगीना देहात में बुंदकी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी । बाइक पर सवार भाई-बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । एक अन्य महिला जो कि हादसे में गंभीर रूप से घायल थी उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रायपुर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम मेदपुरा सुल्तान निवासी रोहिताश सिंह पुत्र बंटी कुमार अपनी बहन जोनी की दवाई लेने बाइक से स्योहारा गए थे। स्योहारा से दवाई लेकर जब दोनों बंटी कुमार व जोनी बाइक से वापस घर आ रहे थे। उनकी बाइक नगीना बुंदकी मार्ग स्थित ग्राम रावलहेड़ी खजूरी के रेलवे फाटक के पास पहुंची।

नजीबाबाद की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें बंटी व जोनी की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि हादसे की चपेट में आकर एक महिला छाया भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

ग्रामीणों ने दुर्घटना देख तुरंत ही एंबुलेंस 108 को सूचना दी। नगीना देहात थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गाड़ी गड्ढे में पड़ी है, चालक निवासी पंजाब राजैन्द्र कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago