बिजनौर में भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने घेरा सदर तहसील।

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के किसानों ने ब्लॉक अध्यक्ष अंकित कुमार निर्वाल के नेतृत्व में सैकड़ो किसानों के साथ ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर सदर तहसील में घुस गए और वहीं पर धरने पर बैठ गए।

तहसील अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि आज मात्र मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है अगर आवश्यकता पड़ी तो कल तहसील प्रांगण में महापंचायत की जाएगी और पूरी तहसील के कार्यकर्ता और पदाधिकारी किसानों को लेकर सदर तहसील बिजनौर में पहुंचेंगे

यदि आज समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो कल दिनांक 8 दिसंबर को पूरी तहसील के कार्यकर्ताओं को ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल तथा ब्लॉक हल्दौर के किसान सदर तहसील पर पहुंचेंगे और कल आंदोलन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही करेंगे

उसके बाद भी यदि भ्रष्टाचार में लिफ्ट तहसीलदार बिजनौर अपने रवैया को नहीं सुधारते हैं तो कल दिनांक 8 दिसंबर को बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी पूरे जिले के कार्यकर्ताओं को आवश्यकता पड़ी तो बिजनौर सदर तहसील में बुलाया जाएगा

बिजनौर सदर तहसील में किसी भी किसान की विरासत हो अथवा खरे खतौनी में नाम गलत सही करने का मामला हो हिस्सा फाड़ का मामला हो अथवा दाखिल खारिज मैं बड़ा भ्रष्टाचारी व्याप्त है किसानों के काम तब तक नहीं किए जाते जब तक की सुविधा शुल्क न मिल जाए आय जाति प्रमाण पत्र के लिए भी यही हाल है गन्ने की पत्ती जलने के नाम पर किसानों पर मुकदमे कराए जाएंगे।

मालन नदी में केमिकल युक्त पानी डालकर गंदा करने के लिए पूंजीपतियों को खुला छोड़ जाएगा खनन के नाम पर किस को परेशान किया जाएगा तथा शहर में माफियाओं को मिट्टी लाने के लिए सड़के तोड़ने के लिए खुलेआम छोड़ा जाएगा यह सब बर्दाश्त नहीं होगा अब तहसीलदार बिजनौर पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आकंट में डूबे हुए हैं

जिला महासचिव नितेंद्र प्रधान तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने भी स्पष्ट रूप से कहा कि आज केवल एक ब्लॉक के कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम है अगर आवश्यकता पड़ी तो पूरे जिले के कार्यकर्ता बिजनौर पहुंचने का काम करेंगे लेकिन किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago