बंगाल चुनाव हुआ हिंसक नंदीग्राम में नामांकन पत्र के दौरान ममता बनर्जी पर हुआ हमला

🔹ममता बनर्जी ने कहा कि जब वह कार में बैठ रही थी तब उन्हें धक्‍का दिया गया,

West Bengal Assembly elections 2021: दरअसल ममता बनर्जी ने इस बार जख्मी शेरनी की तरह नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है, यहां उनका मुकाबला उनके पूर्व सहयोगी और मौजूदा चुनाव में बीजेपी प्रत्‍याशी शुभेंदु अधिकारी से हैं, जो किसी समय ममता बनर्जी के चुनिंदा लोगों में आते थें,

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हमला किया गया, वे यहां विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गई थीं. मौके से आए विजुअल्‍स में सिक्‍युरिटी गार्ड्स को 66 वर्षीय ममता को उठाकर पीछे की सीट में बैठाते हुए देखा जा सकता है.

सूत्रों के अनुसार, ममता के पैर में चोट आई है.ममता बनर्जी का नंदीग्राम में ही रात गुजारने के कार्यक्रम था लेकिन वे अब कोलकाता लौट आई हैं,

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट इस समय सबसे ज्‍यादा चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां Mamata Banerjee) ममता दीदी का मुकाबला अपने ही पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी से है. शुभेंदु ने वर्ष 2016 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस प्रत्‍याशी के तौर पर नंदीग्राम सीट पर जीत हासिल की थी. उनके समर्थक अब ममता को नंदीग्राम में ‘आउटसाइड’ बता रहे हैं जबकि शुभेंदु को ‘भूमिपुत्र’ कहा जा रहा है.

आप को बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में वोटिंग होनी है. पहले चरण के लिए वोटिंग 27 मार्च को होगी जबकि आठवें और अंतिम चरण के अंतर्गत 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

राज्‍य में इस बार सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी की कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. वोट की गिनती दो मई को होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे.

(Report by Bijnor express, न्यूज साभार ndtv India)

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago