बार एसोसिएशन ने चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर रोक लगाने को एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नजीबाबाद। बार एसोसिएशन नजीबाबाद के अधिवक्ताओ ने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी नजीबाबाद को सौपा। ज्ञापन में चाइनीज़ मांझे पर रोक लगाने व इसकी बिक्री करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

शनिवार को बार एसोसिएशन नजीबाबाद के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह एडवोकेट व सचिव फ़हीम एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ता उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुचे। जहा उन्होंने एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार को सौपा। ज्ञापन में कहा कि अधिवक्ता नवाब आलम एडवोकेट अपने घर जा रहे थे रास्ते मे वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए तथा बड़ी दुर्घटना से बाल बाल बच गए। ज्ञापन में आगे कहा कि चाईनीज़ मांझे आये दिन दुर्घटनाये होती रहती है। इससे पूर्व भी कई मामले सामने आ चुके है।

अधिवक्ताओ ने चाइनीज़ मांझे पर रोक लगाए जाने व इसकी अवैध रूप से बिक्री करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में अरविंद कुमार, नवाब आलम, देवप्रताप सिंह, नदीम अहमद, इमरान अहमद, निसार अहमद, सुरेंद्र गुप्ता, नईम एडवोकेट, विजय कुमार, मौ0 आरिफ, नौशाद एडवोकेट, शमीम अहमद, जावेद इक़बाल, अशोक आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

नजीबाबाद से शाही अराफात की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago