Categories: नहटौर

आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने आवारा पशुओं को पकड़ कर बीडिओ के गेट के पास बांधे,

Bijnor: भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जंगल में आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़ कर नहटौर ब्लॉक प्रांगण के गेट पर लाकर बांध दिए

भाकियू के कार्यकर्ताओं का कहना था कि जंगल में घूम रहे आवारा किस्म के पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से ब्लॉक प्रशासन को आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में रखने के लिए निर्देशित किया गया है।

ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि ब्लॉक प्रशासन को कहीं बार कहने के बाद भी ब्लॉक प्रशासन ने आवारा पशुओ को नही पकड़वाया। जिससे आवारा पशु जंगलों में किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं।

और रोड पर बाइक व कार से जा रहे राहगीरों को टक्कर मार रहे है।इसलिए आज हम सभी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आवारा पशुओं को पकड़कर ब्लॉक प्रांगण में बिडीओ कार्यालय के पास बांध दिए ।

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ऐलान किया यदि 14 अगस्त तक ब्लॉक प्रशासन ने आवारा पशुओं को नहीं पकड़वाया तो भाकियू के कार्यकर्ता जंगलों से आवारा पशुओं को पकड़कर ब्लॉक कार्यालय में लाकर बांध देंगे। इस अवसर पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बीडीओ के नाम एक ज्ञापन भी दिया।

नहटौर से मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago