बिजनौर में बाबा के बुलडोजर ने पकड़ी रफ्तार, बिजनौर, नजीबाबाद, शेरकोट, में प्रशासन की अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई

▪️बिजनौर मंडावर रोड़ पर सरकारी जमीन को कराया कब्जामुक्त,

बिजनौर/मंडावर थाना क्षेत्र के दयालवाला में एसडीएम की कड़ी कार्यवाही से भू माफियाओं में हड़कंप मच गया है दरअसल ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे को बुल्डोजर चलाकर की कब्जा मुक्त कराया जो कि पशुचर की भूमि थी जिस पर भू माफियाओं ने कब्जा कर की थी अवैध प्लाटिंग की थी

सदर sdm कारवाई करते हुए

जिसपर 11 अप्रैल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मालिक एवं तहसीलदार प्रीति सिंह की अध्यक्षता में ग्राम दयालवाला, परगना मंडावर, तहसील बिजनौर स्थित पशुचर भूमि गाटा संख्या457 रकबा 0•202 हेक्टेयर जिस पर प्लांटिग करके एवं कॉलोनी काट कर अवैध कब्जा किया गया था को तहसील प्रशासन द्वारा जे सी बी चलवाकर कब्जा मुक्त करा दिया गया

मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक, तहसीलदार प्रीति सिंह ,राजस्व निरीक्षक सुशील त्यागी, लेखपाल महेन्द्र सिंह, रविन्द्र, निशिकांत, पकंज बिश्नोई, सचिन, बंटी,सनातन ब्रह्म एवं ग्राम प्रधान मौजूद थे।

▪️शेरकोट में प्रशासन ने मालिकों से संपर्क किया लेकिन कोई मालिक बनकर सामने नहीं आया,

शेरकोट में प्रशासन कारवाई करते हुए

बिजनौर/शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम भनोटी रामसहाय वाला में 5 अवैध कॉलोनियों का बुलडोजर से ढहा दिया गया बता दे कि नेशनल हाईवे से लगे गांव भनोटी रामसहाय वाला में काटी जा रही कॉलोनी को अनाधिकृत बताते हुए उसकी दीवारें कार्यालय और प्लाट की भरी हुई बुनियाद को धवस्त कर दिया।

प्रशासन मालिकों से संपर्क बनाने में व्यस्त रहा लेकिन कोई वहां मालिक बनकर सामने नहीं आया। प्रशासनिक अधिकरियों का कहना है की भू माफियाओं के खिलाफ तथा प्लाटिंग करने वालों पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी

▪️नजीबाबाद के समीपुर में 7 बिघा जमीन पर बनाई जा रही अवैध कालोनी पर कार्रवाई,

नजीबाबाद में बनाईं जा रही अवैध कालोनी पर कार्रवाई

बिजनौर/नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम समीपुर में सात बीघे अवैध जमीन पर काटी जा रही कॉलोनी पर चला प्रशासन का बुलडोजर इस दौरान नजीबाबाद एसडीएम मनोज कुमार सिंह व राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहीं

बिजनौर से आकिफ अंसारी शेरकोट से सुहैल इदरीसी और नजीबाबाद से डाक्टर बारी की यह रिपोर्ट,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago