आज़म खान को जेल में मिल रहे VIP ट्रीटमेंट के आरोप झूठे, शिकायतकर्ता को भेजा गया समन,

▪️आरोप झूठे साबित होने के बाद शिकायत करने वालें पूर्व कांग्रेसी नेता को समन जारी,

उत्तर प्रदेश: रामपुर लोकसभा से सांसद व सपा के कद्दावर नेता आजम (Azam) और उनकी पत्नी जो कि राज्यसभा सदस्य भी हैं वहीं उनके बेटे जो रामपुर से विधायक हैं इन तीनों के खिलाफ कुल 83 मुकदमे दर्ज हैं, कुछ मामलों में गिरफ्तारी से उन्हें स्टे मिल गया है. वहीं कुछ मामलों में जमानत मिल गई.

#Raampur: सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान और उनकी फैमिली पर जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप झूठे साबित हुए, आजम खान को सीतापुर जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने की शिकायत मिलने के बाद यूपी सरकार ने जांच बैठा दी थीं. शिकायतकर्ता पूर्व कांग्रेसी नेता फैसल खान लाला को बयान दर्ज कराने के लिए डीआईजी जेल ने 20 अगस्त को मुख्यालय बुलाया है. सपा सांसद आजम खान, विधायक पत्नी डॉ तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान के साथ फरवरी माह से सीतापुर की जेल में बंद हैं. उन्हें अभी तक कई मामलों में जमानत मिलने के बावजूद कई अन्य मामलों में कोर्ट से राहत का इंतजार है.


बता दें कि पूर्व कांग्रेसी नेता फैसल लाला ने पिछले दिनों गृह मंत्रालय सहित उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को पत्र लिखकर सीतापुर जेल में सांसद आजम खान को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का आरोप लगाया था. फैसल लाला ने आरोप लगाया था कि सीतापुर जेल में आजम खान को मोबाइल दिया गया है. साथ ही फाइव स्टार होटल का खाना जेल प्रशासन द्वारा दिया जा रहा है. फैसल लाला ने पत्र में अपनी हत्या की भी आशंका जताई है.


शिकायती पत्र पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने इस मामले में जांच बैठा दी थीं. पुलिस महानिदेशक कारागार विभाग लखनऊ ने उप महानिरीक्षक कारागार संजीव त्रिपाठी को मामले की जांच सौंपी है. संजीव त्रिपाठी ने फैसल लाला को पत्र लिखकर 20 अगस्त को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है.

(बिजनौर एक्सप्रेस)

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago