जिला पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आजाद समाज पार्टी

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की नेताओं द्वारा जिले में पंचायत चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिनमें से पार्टी ने 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान भी कर दिया है। बाकी बची सभी सीटो पर कल 06/04/2021 तक निर्णय आम कर दिया जाएगा।


आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश फौजी के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुनील कुमार चित्तौड़, प्रदेश महासचिव मोहम्मद गाजी, पार्टी के जॉन प्रभारी विनोद कुमार तेजियान की संस्तुति पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत की 19 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

जिनमें कोतवाली ब्लॉक के वार्ड संख्या 2 से अंशु कुमारी, वार्ड संख्या 3 से फरहत जहां, वार्ड नंबर 7 से प्रियंका को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा नजीबाबाद ब्लॉक के वार्ड संख्या 4 से ललित कुमार, वार्ड 7 से प्रशांत कुमार, किरतपुर ब्लॉक के वार्ड संख्या 4 से विकास कुमार, हल्दौर ब्लाक के वार्ड संख्या 1 से बंटी, जलीलपुर ब्लॉक के वार्ड संख्या 1 से मुख्तार शेख, वार्ड संख्या 2 से नफीसा, 5 से शहनाज, नूरपुर ब्लॉक के वार्ड संख्या एक से नसीम अहमद,

वार्ड संख्या दो से तबस्सुम, नेट और ब्लॉक के वार्ड संख्या 1 से रविता गौतम वार्ड संख्या 3 से मुजिबुल उर्फ गुड्डू, धामपुर ब्लॉक के वार्ड संख्या 1 से पिंकी देवी वार्ड संख्या 5 से विवेक, स्योहारा ब्लॉक से वार्ड संख्या 1 से कपिल कुमार वार्ड संख्या 3 का सुल्तान, ब्लॉक मोहम्मदपुर देव मलके वार्ड संख्या एक से श्रीमती सुनीता देवी को बनाया गया है। इस मौके पर शमशाद सैफी जी, नरेंद्र प्रधान जी,नरेश फौजी जी, जुल्फिकार प्रधान जी, हनीफ अहमद जी, मो सैफ अली आदि मौजूद थे।

बिजनौर से हमारे साथी तुषार वर्मा की रिपोर्ट

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago