कश्मीर में जावेद की पिस्टल के साथ गिरफ्तारी के बाद यूपी ATS और आर्मी इंटेलिजेंस की बिजनौर में दबिश

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 23 सितंबर , 2021

बिजनौर : ATS और आर्मी इंटेलिजेंस ने कल कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नूरअली भगवंत उर्फ डेहरी के जावेद सलमानी के घर दबिश दी। सोमवार को जावेद सलमानी पुत्र शमीम सलमानी को दक्षिण कश्मीर में आर्मी ने एक पिस्टल के साथ पकड़ा था।

जावेद ने पूछताछ में बताया था कि वह पिस्टल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लाया था। इसी सिलसिले में मंगलवार की रात एटीएस बरेली और आर्मी इंटेलीजेंस की टीम ने डेहरी में दबिश देकर जावेद के पिता शमीम और भाई को पूछताछ के उठाया। बाकी परिवार घर पर ताला लगाकर कही चले गए। बुधवार देर रात तक पूछताछ करने के बाद शमीम की खराब हालत देखते हुए उसे ग्राम प्रधान के हवाले कर दिया था।

बताया जा रहा है कि शमीम नशे का भी आदी है शमीम सलमानी का एक बेटा जावेद कश्मीर के कुलगाम में पिछले दस सालों से सैलून की दुकान चलाता है। टीम ने गुरुवार सुबह फिर से उसे बुलाया और बंद कमरे में बाप बेटे से से पूछताछ शुरु कर दी।

सूत्रों के मुताबिक अभी तक दोनों से कुछ बरामद नहीं हो सका है। हालांकि, बताया जा रहा है कि टीमें कश्मीर से मिलने वाले इनपुट का इंतजार कर रही है। अगर, जावेद गिरफ्तारी के मामले में कश्मीर पुलिस ने शमीम को आरोपी बनाया गया तो टीम उसको ले जा सकती है।

अभी तक जांच में शमीम की भूमिका संदिग्ध आ रही है। तीस घंटे बाद भी जांच टीमें किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है।बिजनौर में एक बार फिर से एटीएस की छापेमारी से जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। बिजनौर के पहले भी आतंकी गतिविधियां से तार जुड़ते रहे हैं।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago