नजीबाबाद तहसील में समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों पर शत प्रतिशत समाधान का आश्वासन

नजीबाबाद न्यूज़:- नजीबाबाद तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एडीएम प्रशासनिक विनोद कुमार गौण, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण मिश्र, उपजिलाधिकारी नजीबाबाद बृजेश सिंह, उपजिलाधिकारी, नजीबाबाद तहसीलदार राधेश्याम शर्मा,आदि अधिकारी व राजस्व कर्मचारी भी मौजूद रहें। सभी अधिकारियों व शिकायतकर्ताओं ने मास्क लगाते हुए सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया गया।

तहसील दिवस सहायक फैजान अहमद ने बताया कि आज सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर कुल 40 शिकायतें दर्ज की गयीं। जिनमें से 09 शिकायत विकास खण्ड, 12 शिकायत राजस्व विभाग, 05 पुलिस विभाग व 11 अन्य विभाग से सम्बंधित थी।  जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निराकरण किया गया।

उपजिलाधिकारी व तहसीलदार दोनों ने बताया कि शासन की स्पष्ट मंशा है कि प्रदेश के नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्याे का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति जन कल्याणकारी योजनाओं के फायदे से महरूम न रहे। उन्होने निर्देश दिये कि सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों को पूर्ण गुणवत्ता और मानक के साथ निस्तारित करना सुनिश्चित करें और शिकायत कर्ता की संतुष्टि भी निश्चित रूप, से प्राप्त कर लें, शिकायत कर्ता को संतुष्ट किये बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा।

उन्होने यह भी निर्देश दिये कि यदि किसी शिकायत का निस्तारण किया जाना संभव नहीं है तो उसका स्पष्ट कारण लिखते हुए शिकायत कर्ता को अवगत कराया जाए ताकि वे अपनी शिकायत को पुनः पे्रषित न कर सके। उन्होंने निर्देश दिये कि वर्तमान और लम्बित शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करते हुए शिकायत कर्ता की संतुष्टि भी आख्या के साथ संलग्न करना सुनिश्चित करें।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago