बिजनौर में सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के क्रम में यातायात पुलिस वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किये।

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के क्रम में यातायात पुलिस द्वारा छात्र/छात्राओं, आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किये गये।

आज दिनांक 20.12.2023 को उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान (दिनांक 15.12.2023 से 31.12.2023 तक) के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद बिजनौर के निर्देशन में यातायात पुलिस बिजनौर द्वारा थाना धामपुर क्षेत्रान्तर्गत प्रियंका मॉडर्न सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमो का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

सभी को बताया गया कि दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करें तथा चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट का प्रयोग करें एवं नशीले पदार्थ का सेवन कर कदापि वाहन न चलाएं एवं अत्यधिक गतिसीमा से वाहन ने चलाएं । यातायात पुलिस द्वारा सेंट मैरी चौराहे पर बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरण किया गया तथा पंपलेट बांट कर आमजन को जागरूक किया गया।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago