बिजनौर में सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के क्रम में यातायात प्रभारी ने वाहन चालकों को किया जागरुक।

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

बिजनौर में सडक सुरक्षा पखवाडा अभियान के क्रम में जनपदीय पुलिस व यातायात प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया

आपको बता दे कि दिनांक 17.12.2023 को बिजनौर के समस्त थानों व पुलिस चौकियों पर लगे पी० ए० सिस्टम के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जा रहा है, जिसमें देशभक्ति के गानो के साथ सड़क सुरक्षा नियमों व यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जनमानस को जागरूक किया गया

सभी चार पहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, सड़क पर स्टंट ना करने आदि एवं सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए जागरूक किया गया

यातायात पुलिस द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर रोडवेज के चालक व परिचालको को एकत्रित कर सभी को यातायात नियमों के बारे में बताया गया तथा साथ ही अवगत कराया गया कि कोई भी रोडवेज चालक अपने वाहन को सड़क पर चलाते समय ओवर स्पीड से वाहन नही चलायेगा तथा यातायात के सभी नियमों का पालन करेगा।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago