बिजनौर में 22 लाख की रंगदारी मांगने वाले युवक को बिजनौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

◾12 सितंबर को सोमपाल नाम के व्यक्ति से फोन पर 22 लाख मांगे

◾पुलिस ने इस रंगदारी की रकम को लेकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया

Bijnor के थाना स्योहारा क्षेत्र में 12 सितंबर को सोमपाल नाम के व्यक्ति से फोन पर एक अभियुक्त द्वारा 22 लाख रुपए की रंगदारी के मामले में स्योहारा थाना की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त ने अपने को भाटी गैंग का सदस्य बताते हुए 22 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी।इस घटना को लेकर एसपी ने टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कड़े दिशा निर्देश संबंधित थाने को दिए थे। पुलिस ने इस रंगदारी की रकम को लेकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया और इन्हें आज जेल भेज रही है।

दरअसल स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव कसमाबाद के रहने वाले सोमपाल ने थाने में आकर एक तहरीर दी थी। इस तहरीर में सोमपाल ने लिखा था कि 7 सितंबर को डाक के द्वारा और 9 सितंबर को अभियुक्त के द्वारा उनके मोबाइल फोन पर 22 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।रंगदारी न देने की एवज पर अभियुक्तों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।थाना स्योहारा में रंगदारी के मामले में 12 सितंबर को एक मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस घटना को लेकर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए स्योहारा पुलिस व स्वाट टीम को इस घटना के तुरंत निस्तारण हेतु लगाया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 14 सितंबर को फवारा चौक चौराहे से विजय को गिरफ्तार किया और इसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल को विजय कुमार के खेत के पास से जमीन खोदकर बरामद किया गया है।साथ ही 15 सितंबर को लंबाखेड़ा मोड़ से पुलिस टीम द्वारा गौरव व नन्हे जिन्होंने इस रंगदारी में विजय की सहायता की थी इन सभी लोगों को गिरफ्तार करके आज जेल भेजा जा रहा है।

बाईट-डॉ धर्मवीर सिंह एसपी बिजनौर।

रिपोर्ट रोहित कुमार बिजनौर

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago