Categories: किरतपुर

गुलदार के दो शावक मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल

बिजनौर : किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दापुरा के खेत में गुलदार के दो शावक (बच्चे) मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दापुरा निवासी किसान साबिर बुधवार को अपने खेत पर काम करने गया था। वहां उसे एक गड्ढे में गुलदार के दो बच्चे दिखाई दिये। शावकों को देखकर आसपास ही गुलदार के होने की आशंका से वह सहम गया। घबराया हुआ वह तुरंत गांव पहुंचा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इस पर काफी ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर एकत्र हो गए। साबिर ने मामले की सूचना वन विभाग व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची।

वन विभाग की टीम ने दोनों शावकों को अपने कब्जे में लिया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे मिलने से यह बात साबित हो गई है कि गुलदार मादा यहीं कहीं आसपास जंगलों में छुपी हुई है। अब ग्रामीणों को खेतों पर काम करते समय और अधिक चौकन्ना रहने की ज़रूरत है। घटना से चन्दापुरा और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। वहीं खेत में गुलदार के बच्चे मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बिजनौर से आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट ।

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago