बिजनौर में अमृत सरोवर योजना की शुरुआत, तालाबों का होगा कायाकल्प

मिशन अमृत सरोवर योजना के तहत क्षेत्र के चार तालाबों को शीघ्र ही एक नया रंग मिलने वाला हैं। जिन्हे भ्रमण स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। तालाबों के अस्तित्व को खतरे में देखते हुए सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव योजना के तहत तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का काम शुरू कर दिया हैं

प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर अफ़जलगढ़ ब्लाॅक में चार ग्राम पंचायतों का चयन करके उनमें अमृत सरोवर विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी हैं। खंड विकास अधिकारी रवि प्रकाश सिंह व ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली ने ग्राम पंचायत मकसूदाबाद, शेरगढ़, इमरतपुर, पदारथपुर मे संयुक्त रूप से फीता काटकर मिशन अमृत सरोवर योजना का उद्घाटन किया।

बीडीओ रवि प्रकाश ने बताया कि अमृत सरोवर को विकसित करने का काम 15 अगस्त 2022 तक पूरा कर लिया जायेंगा। इन तालाबों के बनने से मनरेगा श्रमिकों को भी रोजगार मिलेगा। सरोवर के चारों ओर फलदार व छायादार पौधे रोपित किये जायेंगे साथ ही वर्ष भर पानी भरा रहने की व्यवस्था की जायेगी।

ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली ने संबोधित करते हुए कहा कि तालाबों के अस्तित्व का नष्ट होना एक चिंता का विषय हैं। तालाबों के खत्म होने से भूगर्भ जल स्तर भी तेजी से गिरता जा रहा हैं। प्रदेश के कई ज़िले को डार्क ज़ोन घोषित किया जा चुका हैं। यदि वर्तमान समय में जल का जल स्रोतों का संरक्षण नही किया गया तो भविष्य में इसके घातक परिणाम होंगे।

इस मौके पर और भी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें।इस मौके पर अवर अभियंता नन्हे सिंह, ग्राम पंचायत सचिव नौबहार सिंह, नाजिम अहमद, मनोज कुमार सहित जनप्रतिनिधि ऋषिपाल सिंह, टिकेन्द्र सिंह, अनीता देवी आदि मौजूद रहें।

बिजनौर में अमृत सरोवर योजना की शुरुआत, तालाबों का होगा कायाकल्प।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago