हमास से हो रही जंग के बीच बिजनौर से इजरायल जाएंगे राजमिस्त्री,श्रम विभाग बनाकर देगा पासपोर्ट और वीजा

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

इजरायल और आतंकवादी संगठन हमास के बीच चल रही जंग के बीच जिले से श्रमिक इजरायल काम करने के लिए जाएंगे। इजरायल से आई श्रमिकों की मांग के बीच राजमिस्त्रियों ने इजरायल जाने के लिए हामी भरी है। इनके नाम शासन को भेज दिए गए हैं। शासन स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद जल्दी ही इन श्रमिकों की रवानगी हो सकती है इनके पासपोर्ट, वीजा

आदि की कार्रवाई की जाएगी।

ये श्रमिक राजमिस्त्री, टाइल्स व पत्थर लगाने, आयरन वैल्डिंग आदि के कार्य में पारंगत हैं।
श्रम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी से इस्राइल भेजने के लिए 10 हजार निर्माण श्रमिक मांगे गए हैं। जिसके लिए श्रमिकों के आवेदन मांगे जा रहे हैं।इस्राइल के लिए जो श्रमिक आवेदन करेंगे। उनका टेस्ट दिल्ली में एक कंपनी लेगी। जो श्रमिक जिस कार्य से संबंध रखेगा, उससे टेस्ट के दौरान वह काम कराकर देखा जाएगा। इसके लिए जनवरी के पहले सप्ताह तक आवेदन मांगे गए हैं।

सहायक श्रम आयुक्त रायबरेली आर एल स्वर्णकार ने बताया की जो भी कारीगर इजरायल में काम करने के इच्छुक हो साथ ही सभी मापदंडों को पूरा करते है. उन्हे वहां पर काम के लिए भेजा जाएगा. वहां उन्हें प्रतिमाह लगभग 1लाख 25 हजार रुपए वेतन के साथ ही 15 हजार रुपए प्रतिमाह बोनस फंड के रूप में दिया जाएगा. जो वापस लौटने के बाद सीधा उनके खाते में आ जायेगा

आपको बता दे किइजरायल और हमास के बीच सात अक्टूबर युद्ध चल रहा है। इजरायल में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य होता है और इसमें गाजा पट्टी से आकर लोग निर्माण कार्याें में मजदूरी करते हैं। युद्ध में गाजा पट्टी से लोग जगह-जगह विस्थापित हो रहे हैं और इजरायल ने उनके अपने देश में आने पर भी रोक लगा दी है।

ऐसे में वहां निर्माण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। निर्माण कार्यों को सुचारू और समय से पूरा करने के लिए इजरायल को बड़े पैमाने पर निर्माण श्रमिकों की जरूरत है। इजरायल ने भारत सरकार के सामने एक लाख निर्माण श्रमिक भेजने का प्रस्ताव रखा था। इसमें से दस हजार निर्माण श्रमिक उत्तर प्रदेश से भेजने की तैयारी की जा रही है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago