विश्वविख्यात शिया आलिम ए दीन मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक के निधन से पूरे जगत में शोक की लहर

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वाइस चेयरमेन मौलाना कल्बे सादिक का मंगलवार की देर रात लखनऊ के एक अस्पताल में 81 साल की आयु में निधन हो गया. उनका निधन हो गया.

मौलाना सादिक के बेटे कल्बे सिब्तैन नूरी ने बताया कि उनके पिता ने लखनऊ स्थित एरा अस्पताल में रात करीब 10 बजे अंतिम सांस ली.

कैंसर, गंभीर निमोनिया और संक्रमण से पीड़ित मौलाना सादिक पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें पिछले मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उसके बाद से उनकी हालत बिल्कुल नहीं संभली.

अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को उनकी हालत और भी बिगड़ गई थी और देर रात उनका निधन हो गया.

मौलाना कल्बे सादिक दुनिया भर में अपनी उदारवादी छवि के लिए जाने जाते थे. मौलाना कल्बे सादिक इस्लामी जगत के बड़ी हस्तियों में जाने जाते थे वह शिया समुदाय के बड़े धर्मगुरु होने के साथ-साथ तमाम मुसलमानों में अच्छी पहचान रखते थे और उन्हें हर समुदाय में सम्मान दिया जाता था। 

हमेशा देश की एकता और हिंदू मुस्लिम भाईचारे पर जोर देते थे हालांकि कुछ दिन पहले लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोधी प्रोग्राम में शामिल होकर उन्होंने सबको चकित कर दिया था और सीए का विरोध करने वाले लोगों ने उन्हें बहुत सम्मान दिया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

रिपोर्ट : बिजनौर एक्सप्रेस

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago