बिजनौर में अफजलगढ़ के थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दरअसल यह हादसा शुक्रवार की बीती रात अफजलगढ थाना क्षेत्र के उद्धोवाला के पास उस वक्त हुआ, जब एक बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गयी।
जिससे बाइक पर सवार मोहम्मद रियासत हुसैन पुत्र कलुआ उम्र करीब 32 वर्ष नि0 पुराना कालागढ थाना अफजलगढ गंभीर रूप से घायल हो गया था सूचना पर पहुंची पुलिस ने रहागीरो के मदद सें घायल को सीएचसी कसमपुरगढी में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान रियासत की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया अपने पीछे पत्नी व चार बच्चो सहित पूरा परिवार रोते बिलखते छोड़ गया
वहीं मौके से ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों ने अज्ञात वाहन खिलाफ तहरीर दी वही कोतवाली पुलिस ट्रैक्टर ट्राली के चालक के खिलाफ कानूनी कार्यवाही में जुट गई है
अफजलगढ़ से हमारे संवादाता संगम चौहान की रिपोर्ट।
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…