Categories: अफजलगढ़

बिजनौर के अफजलगढ़ में मंदिर प्रांगण में शौचालय, आस्था को ठेस

गांव में पूर्व प्रधान द्वारा शिव मंदिर प्रांगण में बनाए गए सामुदायिक शौचालय का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। मंदिर प्रांगण में बनाए गए शौचालय से सभी ग्रामीणों की आस्था को ठेस पहुंची है। इसलिए ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान द्वारा कराए गए इस कार्य का बहिष्कार करते हुए तत्काल शिव मंदिर प्रांगण से शौचालय को हटाने की मांग की है

आप को बता दें जनपद बिजनौर के ब्लॉक अफजलगढ़ के गांव नवाबपुरा में पूर्व प्रधान सत्येंद्र सिंह ने शिव मंदिर प्रांगण में मंदिर के सामने सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा दिया था जबकि गांव में सैकड़ों बीघा ग्राम समाज की भूमि खाली पड़ी है।

लेकिन शिव भक्तों की आस्था से खिलवाड़ करते हुए पूर्व प्रधान सतेंद्र सिंह ने शिव मंदिर प्रांगण में ही सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा दिया हालांकि निर्माण के दौरान सभी ग्रामीणों ने इसका विरोध किया लेकिन प्रधान ने अपनी दबंगई के चलते सरकारी काम में बाधा डालने का हवाला देकर काम को रुकने नहीं दिया

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान धोखाधड़ी के मामले में पुलिस से छुपा हुआ फिर रहा है अफजलगढ़ थाने में नवाबपुरा के पूर्व प्रधान सतेंद्र पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें पूर्व प्रधान सतेंद्र काफी दिनों से फरार चल रहा है। फिलहाल ग्रामीणों ने शिव मंदिर प्रांगण में बनाए गए सामुदायिक शौचालय को तत्काल हटाने की मांग की है।

मंदिर प्रांगण में शौचालय, आस्था को ठेस।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago