Categories: अफजलगढ़

चूल्हें की चिंगारी से आशियाने जलकर हुए खाक, लाखों का नुकसान

चूल्हें की चिंगारी से दो घर जलकर खाक हो गये। आगजनी की घटना में नगदी, घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। वही पशुशाला में बंधे एक गौवंश की जलकर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक ने पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने की बात कहीं हैं

गाँव किरतपुर निवासी मुन्नाराम तंवर पुत्र इन्द्रराम व सौदीप तंवर पुत्र बाबुराम के झोपड़ीनुमा घर पास पास हैं। शनिवार की सुबह लगभग दस बजे दोनो परिवार के सभी सदस्य मज़दूरी करने खेतों पर चले गयें थे।

इसी दौरान तेज हवा चलने के कारण चूल्हें की चिंगारी से छप्पर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगता देख आस पास ने लोगो ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नही मिली। पीड़ितों का कहना हैं कि इस आगजनी की घटना में उनकी लगभग सत्तर हजार की नगदी सहित, राशन का सामान, कपड़े व सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया साथ ही एक बछड़े की मौत हो गयी।

पीड़ित परिवारों ने राजस्व विभाग से मुआवजे की मांग की है। उधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर राजस्व निरीक्षक मुनिराम सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेज दी गयीं है। नियमानुसार कार्रवाई कर मुआवजा दिलाया जायेंगा।

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago