अक्सर विवादों में रहने वाले अफजलगढ़ सीएससी प्रभारी सर्वेश निराला पर महिला ने एक्सरे के नाम पर कपड़े उतारने का लगाया गम्भीर आरोप

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से है जहां अफजलगढ़ सीएचसी में महिला और उसके पति के साथ डॉक्टर व फार्मासिस्ट के बीच विवाद हो गया। जिसमें सीएचसी पर तैनात सर्वेश निराला ने महिला और उसके पति पर अभद्रता करने और दवाई का पर्चा फाड़ने का आरोप लगाया है

वहीं, दूसरी तरफ महिला ने डॉक्टर पर भी गम्भीर आरोप लगाए हैं। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई,  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला के पति को थाने जाकर पूछताछ शुरू कर दी है

दरअसल यह पूरा मामला जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ सीएचसी का है जहां सीएचसी प्रभारी सर्वेश निराला और एक दंपती के बीच एक्स-रे कराने को लेकर कहासुनी हो गई।

डॉक्टर सर्वेश निराला का आरोप है, कि महिला और उसके पति ने न केवल उनके साथ अभद्रता की, बल्कि दवाई का पर्चा भी फाड़ दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर तहरीर दी है।

वहीं दूसरी ओर मनोहरवाला की रहने वाली महिला ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट मनोज शर्मा पर गाली-गलौच और अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के पति को थाने ले गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago