Categories: अफजलगढ़

बिजनौर में पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार धस्माना ने की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

बिजनौर के अफजलगढ़ में स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे मुख्य अतिथि समाजसेवी कुंवर संजय गहलौत,पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष समीम अहमद,उपाध्यक्ष पंकज दक्ष, डॉ तेजपाल सिंह चौहान सहित समाजसेवी शकील अहमद का पत्रकारों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत सहित शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सुनील कुमार धस्माना ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पत्रकारों से एक जुट रहने का आह्वान किया। वही बीमारी के चलते पत्रकार विनय भार्गव के पिता अशोक भार्गव पेंटर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से मृत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस संकट की घड़ी में साहस प्रदान करने की प्रार्थना की।

सोमवार को नगर में स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार प्रेस परिषद बिजनौर इकाई की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि कुंवर संजय गहलौत,पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष समीम अहमद, उपाध्यक्ष पंकज दक्ष, डॉ तेजपाल सिंह चौहान सहित समाजसेवी शकील अहमद का पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष सुनील कुमार धस्माना व पत्रकार शुऐब कुरैशी के नेतृत्व में पत्रकारों ने फूल मालाएं पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुंवर संजय गहलौत ने कहा कि पत्रकारों की हितों में कार्य करने वाली पत्रकार प्रेस परिषद इंडिया राष्ट्रीय संस्था है,जो देश भर में पत्रकारों को हितों के लिए कार्य कर रही है । देश भर के पत्रकार इस संस्था से जुड़े हुए हैं। अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा समीम अहमद को उत्तर प्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बिजनौर जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष समीम अहमद व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार धस्माना को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी लोग कई वर्षे‌ से संगठन के लिए काम कर रहे हो सभी एक जुट होकर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें। मुझे आज जिलाध्यक्ष सुनील कुमार धस्माना जी ने आज मुझे अपनी टीम में जिला संरक्षक बनाया है। मै उनका आभारी हूं। सभी लोग अपने-अपने क़लम से गरीबों की मदद करें और उन्हें अपने क़लम के माध्यम से इंसाफ दिलाने में सहयोग करें। मैं आप सभी पत्रकार से एक जुट होकर रहने सहित एक जुट होकर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग की अपील करता हूं।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शुऐब कुरैशी अफजलगढ़

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago