Categories: अफजलगढ़

बिजनौर के अफजलगढ़़ में बाईक सवार दो बदमाशों ने चैकिंग के दौरान पुलिस पर चलाई गोली

बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए। घटना रात करीब 4:00 बजे सुआवाला बादीगढ़ बॉर्डर पर हुई, जहां पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान हरपुर नहर की पटरी की तरफ से बाइक द्वारा 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो बाइक सवार दोनो व्यक्ति बाइक पीछे की तरफ मोड़कर भागने लगे तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें आरक्षी शैलेंद्र को भी चोट लगी।

पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें मौके पर ही घायल अवस्था में हिरासत में लिया गया।पूछताछ में घायल अभियुक्तों ने अपना नाम शानू उर्फ गोल्टा पुत्र तस्लीम निवासी ग्राम मनिहारी सराय कस्बा व थाना नगीना जनपद बिजनौर व सुल्तान उर्फ चीनू पुत्र अशरफ निवासी ग्राम चक गोवर्धन थाना नहटौर जनपद बिजनौर बताया।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को उपचार हेतु सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया है एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि बदमाशों से 12 बोर और 315 बोर के तमंचे तथा दो कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों अपराधियों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और ये हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ शोएब कुरैशी अफजलगढ़

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago